लेबनान : पुलिस, प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 70 घायल

बेरूत, 20 जनवरी (आईएएनएस)| लेबनान की राजधानी बेरूत में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और दंगा पुलिस के बीच झड़प में 70 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को हुई झड़प में घायल हुए लोगों में से 30 को लेबनान रेड क्रॉस ने नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी कर पार्लियामेंट में भी घुसने का प्रयास किया, वहीं सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उनपर पानी की बौछार की।

इस बीच रविवार को राष्ट्रपति मिशेल ओउन ने सोमवार के लिए एक तत्काल सुरक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें रक्षा मंत्री तथा आंतरिक मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों से देश की हालिया स्थिति पर विचार किया जाएगा।

देश में बिगड़ती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए तत्काल प्रयास करने में सरकार के असफल होने के बाद शनिवार को अचानक से हिंसा शुरू हो गई थी।

लेबनानी रेड क्रॉस के अनुसार, शनिवार को कुल 169 लोग घायल हुए थे।

विभिन्न संकटों से निपटने के लिए स्वतंत्र मंत्रियों का परिषद बनाने में अथिकारियों की असफलता के बाद पिछले कुछ दिनों में प्रदर्शन और बढ़ गया है।

लेबनान में 17 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हुआ था और प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री साद हरीरी की सरकार गिराने में सफल हो गए और उन्होंने नए प्रधानमंत्री के लिए हसन दियाब को नियुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए।