जानें चिकन लेग पीस खाने के फायदे

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – चिकन खाने वाले ज्यादातर लोग लेग पीस खाना काफी पसंद करते हैं। मुर्गे की लेग पीस अक्‍सर लोगों का फेवरेट माना जाता है। वहीं मुर्गे के सारे पीस की तुलना में लेग पीस की कीमत थोड़ी ज्‍यादा होती है। शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मुर्गे की टांग खाने के कितने जबरदस्त फायदे होते हैं। मुर्गें की टांग में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।

चिकन लेग पीस खाने के फायदे –
हड्डियों को बनाता है मजबूत –
लेग पीस आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर किसी की हड्डी टूट गई है, तो उसे चिकन लेग का सूप पीना चाहिए। यह हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

तनाव से दूर रखता – चिकन लेग पीस डिप्रेशन जैसी बीमारियों को ठीक करता है। अगर आप तनाव में हैं, तो आपको चिकन लेग का सेवन करना चाहिए। जिसे अब तनाव से दूर रहेंगे।

जिम के लिए जरुरी – 100 ग्राम चिकन लेग में 35 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो आपको बॉडी बनाने में मदद करता है। जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। इसलिए अगर आप रोज व्यायाम करते हैं का जिम जाते हैं, तो आपको चिकन जरूर खाना चाहिए।

बताया जाता है कि मुर्गे की लेग पीस में मौजूद विटामिन B मोतियाबिंद और त्वचा विकारों को रोकने, प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने, कमजोरी को खत्म करने, पाचन को नियंत्रित करने और तंत्रिका तंत्र को सुधारने में उपयोगी है। यह माइग्रेन, हृदय विकार, उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह को रोकने में भी उपयोगी होते हैं।