‘लक्ष्मण’ ने कहा- ‘रावण’ अभी जिंदा हैं, निधन की अफवाह न फैलाएं 

ऑनलाइन टीम. मुंबई : कोरोना संक्रमण के चलते अपनों के छोड़ कर जाने का सिलसिला जारी है। कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। सेलिब्रटीज को लेकर भी अफवाहें भी सामने आ रही हैं। पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, लकी अली के बाद अब ‘रामायण’ में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी।  उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी इस अफवाह को विराम लगाया। कौस्तुभ त्रिवेदी ने ट्विटर पर बताया कि अरविंद त्रिवेदी पूरी तरह से ठीक हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से झूठी खबर ना फैसले की अपील की।

कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।’  इसके बाद टीवी के रामायण में  ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं। सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें शेयर करके मैसेज लिखा है, आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाए… भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।

याद रहे अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर बीते साल भी उड़ी थी। उस वक्त उनके भतीजे ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि अरविंद बिल्कुल ठीक हैं। आपको बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच लोगों की मांग पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रामायण का पुनः प्रसारण करने का फैसला किया था, जसे लोगों ने काफी पसंद किया था।