विधायक की बेटी और उसके पति के साथ वकीलों ने की धक्कामुक्की

इलाहाबाद : समाचार ऑनलाईन – भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार पर सोमवार को उच्च न्यायालय के परिसर में हमला हुआ। साक्षी ने अजितेश कुमार से अंतरजातीय विवाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अंतरजातीय विवाह करने की वजह से उनकी जान को खतरा है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा दिए जाने के कुछ समय बाद ही उन पर हमला हुआ।

कोर्ट परिसर से बाहर आने के दौरान धक्कामुक्की
कोर्ट में  सुनवाई के बाद साक्षी व अजितेश कुमार कोर्ट परिसर से बाहर आ रहे थे तभी कुछ वकीलों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। जज सिद्धार्थ वर्मा ने दोनों को सुरक्षा देने की अर्जी मंजूर की है। दोनों ने आरोप लगाया है कि हमारी शादी से नाराज होने की वजह से विधायक राजेश मिश्रा से हमारी जान को खतरा है। बताया जाता है कि साक्षी ब्राह्मण है जबकि अजितेश दलित है। साक्षी और अजितेश ने विनती की है कि हम बालिग है और हमने अपनी इच्छा से शादी की है। हमें शांति से जीवन जीने दें। पुलिस या राजेश मिश्रा हमें परेशान नहीं करें।