मुंबई के विस्फोटक से भरे कार मामले में लातूर कनेक्शन; 2 लोग गिरफ्तार

मुंबई : ऑनलाइन टीम- मुंबई के कारमाइकल रोड पर विस्फोटकों के साथ कार मिलने के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लातूर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ 21 जून तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम ने दो नए लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों के नाम संतोष और आनंद हैं। इनमें से एक को लातूर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद दोनों को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया और 21 जून तक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में इनका क्या रोल था, इस बारे में एनआईए जांच कर रही है।

इसी बीच कुछ दिन पहले मनसुख हिरेन डेथ केस की मौत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी। मनसुख हिरेन को जहर नहीं दिया गया है। मनसुख के शरीर में कोई विष नहीं पाया गया। नतीजतन, मौत का रहस्य बना हुआ है। मनसुख की मौत के कारणों को लेकर जांचकर्ता फिर से असमंजस में हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। एनआईए की टीम को हिरेन की ऑटोप्सी रिपोर्ट मिली थी। हिरेन की मौत डूबने से हुई है। नाले का पानी उनके फेफड़ों में पाया गया था। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।