दिवंगत मजदूर नेता शरद राव के अर्ध स्मारक का अनावरण कल

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र समेत 14 राज्यों के 18 लाख मजदूरों का नेतृत्व करनेवाले दिवंगत मजदूर नेता शरद राव के अर्ध स्मारक का अनावरण शनिवार की सुबह भूतपूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के हाथों होने जा रहा है। तलेगांव दाभाड़े की कडोलकर कालोनी स्थित डॉ राममनोहर लोहिया समाजवादी यूनिवर्सिटी में यह अनावरण समारोह आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र राज्य महानगरपालिका-नगरपालिका, कामगार कर्मचारी संगठन फेडरेशन के कार्याध्यक्ष बबन झिंजुर्डे ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

[amazon_link asins=’B07G556924′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’67f6b7a0-ac60-11e8-bba3-7f548475669e’]

45 सालों तक मजदूर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एक वरिष्ठ मजदूर नेता के तौर पर परिचित शरद राव का एक सितंबर 2016 को देहांत हो गया। मजदूर क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण रखने के लिहाज से राज्य की मनपा, विविध कंपनियों और उद्योगों के साथ विभिन्न मजदूर संगठनों ने इस स्मारक का निर्माण कराया है। इसकी संकल्पना म्युनिसिपल मजदूर युनियन और म्युनिसिपल इंजिनिअर्स असोसिएशन के नेता एड सुखदेव काशिद और  नवनाथ घाडगे की है, यह भी उन्होंने बताया। इस संवाददाता सम्मेलन में मुंबई म्युनिसिपल मजदूर युनियन के सचिव गोविंद कामतेकर, पिंपरी चिंचवड़ मनपा कर्मचारी महासंघ के मनोज माछरे, आबा गोरे, संजय कुटे, चारुशिला जोशी, दिगंबर चिंचवडे, अतुल आचार्य, नितीन समगीर, महाद्रंग वाघेरे, बंटी ठोकल, उत्तम गंगावणे आदि उपस्थित थे।

महेंद्र सिंह धोनी मेरे रोल मॉडल : अंडर 19 क्रिकेट टीम कप्तान