साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग चुका है, शाम 5.22 बजे होगा खत्म  

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लग चुका है। 30 नवंबर, 2020 को (सोमवार) को चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर यह ग्रहण शुरू हुआ। शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में भी देखाई देगा।

आज का चंद्रग्रहण वर्ष 2020 के चार चंद्रग्रहणों में से अंतिम चंद्रग्रहण है। इस बार चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। इसे पेनुम्ब्रा कहते हैं। दरअसल, चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है, लेकिन जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है, तो उसे ‘उपछाया ग्रहण’  कहते हैं। इसी तरह अगर चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण माना जाता है।

इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं है। इसी कारण कोई मंदिर आदि बंद नहीं किए जा रहे हैं। मालूम हो कि सूतक काल चंद्र ग्रहण के लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन, बिना सूतक वाले ग्रहण काल का प्रभाव ज्यादा नहीं होता है।सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और इस समय पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में छोंक, तड़का, धारदार और नुकीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। इस चंद्रग्रहण में इसका असर नहीं होगा।