लैंडर विक्रम का पता चला : इसरो

बेंगलुरु (आईएएनएस) :समाचार ऑनलाईन – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है। इसरो प्रमुख के. सीवन ने रविवार को इसकी घोषणा की। सीवन ने कहा कि चंद्रमा का चक्कर लगा रहे आर्बिटर ने विक्रम की तस्वीर ली है।

सीवन के मुताबिक अभी हालांकि विक्रम के साथ फिर से सम्पर्क नहीं हो सका है। इस सम्बंध में इसरो का प्रयास जारी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार मध्यरात्रि में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान विक्रम का चंद्रमा के सतह से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर इसरो से सम्पर्क टूट गया था।