लालू यादव की अक्ल दांत निकाला गया , चारा घोटाले में काट रहे है सजा 

हज़ारीबाग, 19 फरवरी, – चारा  घोटाले में  हज़ारीबाग की जेल  सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को रांची की रिम्स हॉस्पिटल  में लाया गया जहां उनका अक्ल का दांत उखाड़ दिया गया. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स के पेइंग वार्ड से निकाल कर डेंटल विभाग ले जाया गया. यहां डॉ. बीके प्रजापति की देखरेख में उनका दांत निकाला गया.

डॉक्टरों ने फ़िलहाल उन्हें हल्का खाना खाने की सलाह दी है. उन्हें किसी भी तरह का ठंडा खाना खाने  से मना किया है।   उन्हें बताया गया है कि 2 दिनों तक उनके चेहरे पर सूजन रहने की आशंका है।
चारा घोटाले के कई मामलो में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल  के अध्यक्ष लालू प्रसाद को ;इलाज के  लिए रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  वह किडनी सहित 15 गंभीर बीमारियों से ग्रसित है।
लालू यादव को 3 अक्टूबर 2013 को चारा घोटाले  ठहराया गया था।  लालू यादव को पांच साल  और 25 लाख का जुर्माना लगाया गया था. वह दिसंबर 2017 से जेल में है.