लेडी सिंघम! 70 लापता महिलाओं को खोज निकाली, हर महीने 500 अपराधों का निपटारा

नासिक – 70 लापता महिलाओं की खोज और हर महीने 500 मामले क निपटारा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने अपना लोहा मनवाया है। दरअसल दिसंबर महीने में नासिक पुलिस आयुक्त ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच का आदेश दिया था। पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और लापता महिलाओं की तलाश सहित 500 लंबित मामलों की जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

70 लापता महिलाओं की जांच में एक शानदार ऑपरेशन करते हुए कुछ महिला अधिकारियों ने नेपाल तक संदिग्धों का पीछा किया। उपायुक्त अमोल तांबे के मार्गदर्शन में छह पुलिस स्टेशनों की महिला अधिकारियों ने 1,004 मामलों में से 500 को उजागर किया। छेड़छाड़ (14), अत्याचार (तीन), घरेलू हिंसा (37) और लापता होने के 20 मामलों का खुलासा किया गया।

अदालत में 17 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया। पुलिस आयुक्त ने महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को महिलाओं के शीघ्र कार्य के लिए प्रशंसा के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। आयुक्त ने महिला पुलिस को निर्देश दिया था कि जरुरत पड़ी तो अपराधियों को पकड़ते समय बल प्रयोग करे।

पुलिस आयुक्त ने उपनिरीक्षक उमा गवळी, चांदनी पाटील, सी. एस. पाटील, जयक्षी अनवणे, प्रियंका गायकवाड, योगिता कोकाटे, पार्वी राठोड, क्षितिजा रेड्डी, तसेच पोलिस नाईक अनिता पाटील, सरला घोलप, ललिता वाघ, जयश्री राठोड, जयश्री कांगणे, शुभांगी आवारे, रीना आहेर, वनिता पैठणकर, सोनाली वडारकर आदि सभी को सम्मान  पत्र से सम्मानित किया।