Lady Police Suicide Case | महिला पुलिस आत्महत्या मामले में चौकाने वाला मोड़, पति गिरफ्तार

ठाणे :  पुणे सामाचर ऑनलाइन – Lady Police Suicide Case | पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में महिला पुलिस नाईक   अनिता भीमराव व्हावळ (34 नि. ठाणे) ने आत्महत्या की थी। यह घटना मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे श्रीनगर पुलिस स्टेशन में हुई थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में अनीता के पति को कस्टडी में लिया है। श्रीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर अनीता के पति से पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला है कि पति द्वारा बार बार चरित्र पर संदेह करने की वजह से विवाहिता ने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने पति विजय झिने को गिरफ्तार कर लिया। (Lady Police Suicide Case)

 

मंगलवार को पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में पुलिस नाईक  अनिता वाव्हळ ने पंखे से दुप्पटे की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वह 2008 बैच की महिला पुलिसकर्मी थी। वह  श्रीनगर पुलिस स्टेशन के महिला पुलिस नाईक पद पर कार्यरत थी।इस मामले में पुलिस ने अकस्मात मौत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर  अनिता के पति  विजय झिने को कस्टडी में लिया है।

 

विजय झिने से पूछताछ में पता चला है कि वह अनीता के चरित्र पर हमेशा संदेह करता था। चरित्र पर संदेह कर अनीता को मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही उसके साथ गाली गलौज और मारपीट भी करता था। इससे तंग आकर  अनिता वाव्हळ ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में आत्महत्या कर ली।अनीता अपने पीछे दो बच्चे एक दसवीं में जबकि दूसरा क्लास सिक्स में पढ़ता है उसे छोड़कर गई है। (Lady Police Suicide Case)

 

पुलिस ने आरोपी विजय झिने पर धारा  498 और  306 के तहत , शारिरीक रूप से प्रताड़ित करने  व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।  मामले की जांच महिला पुलिस इंस्पेक्टर  वैशाली रासकर कर रही है।

 

Web Title :- Lady Police Suicide Case | lady police anita vavhal suicide case husband arrested thane crime news

 

इसे भी पढ़ें

 

Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी भवन से क्रांतिकारियों का शोर्य नई पीढ़ी तक पहुंचेगा : पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता

 

Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन के महिला सेल में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

 

Punit Balan | बिझनेसमन पुनीत बालनने बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को २० लीफ ब्लोअर मशीनें दान की