Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन के महिला सेल में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

ठाणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन में वूमेंस सेल की महिला पुलिस नाईक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम अनीता भीमराव व्हावळ (34 नि. ठाणे) है। यह घटना मंगळवार (दि.16) की दोपहर डेढ़ बजे  श्रीनगर पुलिस स्टेशन  में हुई।  सहायक पुलिस आयुक्त जयंत .बजबळे ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है  कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की गई है।

 

महिला पुलिस नाईक पद पर कार्यरत अनीता  2008 में ठाणे शहर पुलिस स्टेशन में भर्ती हुई थी। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे वह हमेशा की तरह ड्यूटी पर आई थी। दोपहर डेढ़ बजे पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस अमलदार ने कार्यालय के कामकाज के लिए फोन पर संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वूमेंस सेल में पता लगाया गया। इस दौरान अनीता सेल में दुपट्टे से फांसी पर लटकी नजर आईं। वह अपने पीछे पति और दो बेटियां छोड़ गई है।

 

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अकस्मात मौत का केस दर्ज किया गया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण तांबे ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह में आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. पंजाब उगले ने कहा कि यह वजह है या और कोई सभी एंगल से मामले की जांच की जाएगी।

 

 

Aakash BYJU’S | आकाश बायजूस ने लड़कियों के सशक्तीकरण और समावेशन के लिए लॉन्च किया ‘एजुकेशन फॉर ऑल’

 

Ultimate Kho Kho-Punit Balan | उद्योगपति पुनीत बालन और रॅपर बादशाह ने अल्टीमेट खो-खो में खरीदी मुंबई टीम

 

Punit Balan | बिझनेसमन पुनीत बालनने बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को २० लीफ ब्लोअर मशीनें दान की