कोंढवा के आरोपी पर MPDA के अंतर्गत कारवाई

पुणे : कोंढवा पुलिस थाने में रिकॉर्ड पर दर्ज आरोपी पर एमपीडीए के अंतर्गत स्थानबद्ध कर 1 साल के लिए येरवडा जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम ओंकर चंद्रशेखर कापरे (उम्र 25, नि. कोंढवा खुर्द) है। कापरे के खिलाफ 6 मामला दर्ज हैं उसके ऊपर प्रतिबंधक कारवाई करने कए बाद भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फिर से क्राइम कइया। कोंढवा परिसर में उसका आतंक है, लोगो को धमकाना, लूटमार जैसे कई अपराधों में शामिल है। कोंढवा पुलिस थाने के सर्विलांस अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल पाटिल, चंद्रकांत माने, जगदीश पाटिल, नानावरे पाटिल ने ओंकार के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए।

अपर पुलिस आयुक्त आयुक्त नामदेव चव्हाण, उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र गलांडे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल, निरीक्षक शब्बीर सय्यद ने महाराष्ट्र झोपड़पट्टी अपराधी कानून के आधार पर कारवाई करने के प्रस्ताव पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता के सामने रखा था।

पुलिस आयुक्त ने उसकी जांच कर ओंकार कापरे को  वर्ष के लिए स्थानबद्ध करने का आदेश दिया। उसके अनुसार कापरे को यरवडा जेल में स्थानबद्ध कर दिया गया है।