Kon Honar Crorepati | ‘कोण होणार करोड़पती’ के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी और सयाजी शिंदे

मुंबई (Mumbai News) : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनोज बाजपेयी और सयाजी शिंदे ‘कोण होणार करोडपती’ (Kon Honar Crorepati) – कर्मवीर विशेष में दिखाई देंगे। कर्मवीर स्पेशल में विशेष अतिथि आकर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए खेलते हैं और जीते गए धनराशि को सहायता के रूप में प्रदान करते हैं। सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इस शो में जीते गए राशी को सह्याद्री देवराई सामाजिक संगठन (Sahyadri Devarai Social Organization), सातारा को मदद के रूप में प्रदान करेंगे।

 

सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde) मराठी और हिंदी सिनेमा और नाटक के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। वह न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई सामाजिक कार्य किए हैं। मनोज बाजपेयी ने अपने दर्जेदार अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में अपना नाम कमाया है। उन्होंने दर्शकों को कला की कई बेहतरीन कृतियां दी हैं, जो आज भी दे रही हैं।

 

मनोज बाजपेयी और सयाजी शिंदे कई सालों से दोस्त हैं और उन्होंने फिल्म शूल में साथ काम किया है। उन्होंने इस मंच पर फिल्म की याद ताजा कर दी।

मनोज बाजपेयी हरिवंश राय बच्चन के फैन हैं। मंच पर मनोज बाजपेयी ने हरिवंश राय बच्चन (Harivanshrai Bachchan) की कविता की प्रस्तुति दी। यह शो 14 अगस्त को रात 9 बजे सोनी मराठी पर आएगा।

 

 

——————————————————————————————————————————

 

Ministry | मंत्रालय के कैंटीन क्षेत्र में भारी मात्रा में मिली शराब की बोतलें

मुंबई (Mumbai News) – जिस मंत्रालय (Ministry) में राज्य चलाया जाता है, वहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मंत्रालय (Ministry) के कैंटीन क्षेत्र (canteen area) में भारी मात्रा में शराब की बोतलें (Liquor bottle) मिली हैं। मंत्रालय में राजपत्रित अधिकारियों के कैंटीन के नीचे एक कमरा है। वहां यह चौंकाने वाली तस्वीर मिली। मंत्रालय में कैंटीन के पास शराब की बोतलें की खबर होते ही सफाई कर्मचारियों की नींद उड़ गयी। वह फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंचकर सफाई में जुट गए है। शराब की बोतलें को इक्कठा करने लगे है।

 

Mumbai High Court | महाराष्ट्र के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई स्थगित – HC

Pune News | जहरीली दवाई छिड़कने से 5 टन मछलियों की मौत