Kolkata | जबरन पोर्न शूट कराया गया ; अभिनेत्री ने की पुलिस से शिकायत

 

मुंबई, 27 जुलाई : (Kolkata) राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद भारत की पोर्नोग्राफी इंडस्ट्री (pornography industry) पर काफी दबाव आ गया है।  खुद के साथ हुए अन्याय को लेकर कई लड़कियां ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठा रही है।  कोलकाता (Kolkata) में भी इसी तरह की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  अभिनेत्री का वेब सीरीज के नाम पर पोर्न वीडियो शूट (porn video shoot) किया गया।  इतना ही नहीं उसका पोर्न वीडियो भी पोर्न वेब साइट (porn website) पर रिलीज कर दिया गया। इस मामले में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है।

अभिनेत्री ने बताया कि उससे फेसबुक के जरिये संपर्क किया गया था।  इसके बाद उसे ऑडिशन के लिए बुलाया गया।  उससे साड़ी का विज्ञापन कराया गया।  इसके लिए उसे साढ़े तीन हज़ार रुपए भी दिए गए. इसके बाद उसे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया।  अभिनेत्री ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया।  लेकिन सेट पर पहुंचने पर उसे पता चला कि यह कोई वेब सीरीज नहीं बल्कि पोर्न वीडियो है।  अभिनेत्री ने काम करने से इंकार कर दिया।  लेकिन मेकर्स ने उससे जबरन पोर्न वीडियो शूट कराया।  उसे भरोसा दिया गया था कि यह पोर्न वीडियो किसी भी पोर्न साइट पर डाला नहीं जाएगा। लेकिन निर्माता ने यह वीडियो पोर्न साइट्स पर बेच दिया। अब यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को रिमूव कराने के लिए अभिनेत्री ने साइबर पुलिस से मदद मांगी है।

अभिनेत्री ने इस मामले में कोलकाता के न्यूटाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  इस शिकायत में उसने मोइनाक और नंदीदा दत्त का नाम लिया है. शिकायत होने के बाद से दोनों फरार है।  फ़िलहाल पुलिस दोनों को ढूंढ रही है।

Parambir Singh | परमबीर सिंह के खिलाफ ACB ने जारी की लुक आउट नोटिस, क्या ये खबर फर्जी है?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मुंबई (mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।  लेकिन, यह खबर गलत है। रिश्वत रोकथाम विभाग (Bribery Prevention Department) ने स्पष्ट किया है कि परमबीर सिंह के खिलाफ कोई लुक आउट नोटिस (look out notice) जारी नहीं किया गया है।