कोल्हापुर अनलॉक : सभी दुकानें सोमवार से खुलेंगी

कोल्हापुर : समाचार ऑनलाइनKolhapur Unlocked | कोल्हापुर में प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय 17 जुलाई को प्रशासन ने लिया। इसके कुछ समय बाद ही इसका आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश के अनुसार सोमवार 19 जुलाई से जिले की सभी दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की परमिशन दी गई है।

यह छूट सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगी । इसके बाद शनिवार और रविवार वीकेंड लॉकडाउन के दिन अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेगी। कोल्हापुर में प्रतिबंध के लेवल 3 के नियम सोमवार 19 जुलाई की सुबह 5 बजे से लागू होंगे। यह नियम अगले आदेश तक जारी रहेगा।

 

तीन महीने से कामकाज बंद

कोल्हापुर में कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी. इस वजह से कोल्हापुर का पॉजिटिविटी रेट 10% के आसपास घूम रहा था। कोल्हापुर कोरोना प्रतिबंधों के मामले में लेवल 4 पर था.

राज्य के कई जिले तीसरे लेवल में होने के कारण वहां कामकाज शुरू हो गया है। लेकिन हर कोशिश के बाद भी कोल्हापुर जिला तीसरे लेवल पर नहीं आ रहा था। व्यापारियों ने सरकार की पॉलिसी पर सवाल खड़े करते हुए आंदोलन किया था। बीच के पांच दिनों के लिए सभी कामकाज शुरू करने का परमिशन देकर प्रशासन ने राहत देने का भी प्रयास किया था।

पॉजिटिविटी रेट से मिली राहत

लेकिन इसके बाद फिर से कोल्हापुर मूल जगह पर आ गया और सारा कामकाज ठप हो गया. अब प्रशासन ने व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत दी है। पिछले दो दिनों से कोल्हापुर में पॉजिटिविटी रेट 7% के आसपास रह रही है।

इसके बाद सोमवार से सभी कामकाज के शुरू होने की चर्चा शुरू हो गई थी। आखिकार 17 जुलाई को सोमवार से सभी कामकाज शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है । सोमवार से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सभी दुकानें खोलने की परमिशन दी गई है।