Kolhapur Unlock | कोल्हापुर में कल से पाबंदियों में ढील; जिलाधिकारी ने दिए आदेश

कोल्हापुर (Kolhapur News) : कोल्हापुर (Kolhapur Unlock) जिले में 15 अगस्त से खुले या कवर रेस्टोरेंट (Restaurant) को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बैठने की व्यवस्था के साथ शुरू करने की अनुमति दी गयी। सिनेमा (Cinema), मल्टीप्लेक्स (Multiplex) समेत धार्मिक स्थल ( Religious Place) बंद रहेंगे। सभी दुकानें, मॉल रात 10 बजे तक खुले रखने की इजाजत है, यहां काम करने वाले के साथ ग्राहकों को वैक्सीन के दोनो डोज (vaccine two doses) लिए 14 दिन हो चुके हों। खुले मंगल कार्यालयों में बैठने की क्षमता का 50% या 200;  कवर मंगल कार्यालयों में, बैठने की क्षमता का 50 प्रतिशत या अधिकतम 100 व्यक्तियों की अनुमति है। इस संबंध में आज देर रात जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया।

 

उपाहारगृह, बार रात दस बजे तक चल सकते हैं। अंतिम ऑर्डर वहां रात के 9 बजे तक लिया जाना चाहिए, लेकिन पार्सल सेवा 24 घंटे खुली रहेगी। दुकानों और शॉपिंग मॉल (Shopping mall) में टीकाकरण  प्रमाण पत्र (vaccination certificate) और फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। वातानुकूलित के साथ-साथ गैर-वातानुकूलित जिम, योग केंद्र, सैलून, स्पा को रात 10 बजे तक 50% क्षमता पर संचालित करने की अनुमति है। इनडोर खेलों के लिए स्टाफ और खिलाड़ियों दोनों ने कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine)  की दोनों डोज ली हो और उसे 14 दिन पूरे हो चुके हों। हवा ताजी होनी चाहिए। खिलाड़ियों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, मल्लखंभ जैसे खेलों के लिए अनुमति दी जाएगी।

 

सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी प्रतिष्ठान, बैंक, रेलवे आदि के कर्मचारियों सहित सभी का टीकाकरण (Vaccination) किया जाना चाहिए। कार्यालय समय का प्रबंधन करें। समय प्रबंधन के लिए निजी कार्यालयों को चौबीसों घंटे संचालित किया जा सकता है। हालांकि, एक सत्र में उपस्थिति 25% तक सीमित है।

दोनों डोज लेकर राज्य में आनेवालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) जरूरी नहीं है। जन्मदिन, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चुनाव अभियान, रैलियों, मोर्चों पर प्रतिबंध यथावत रहेगा।

 

 

 

Maharashtra Pollution | महाराष्ट्र के 18 शहरों  में अधिक प्रदूषण ; चंद्रपुर और पुणे प्रदूषण के मामले में आगे

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित