Kolhapur | अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की संदेहास्पद मौत 

कोल्हापुर (Kolhapur News) : Kolhapur | राजारामपुरी (Rajarampuri) 11 वी गली में तवनाप्पा पाटने हाईस्कूल  रोड पर जितकर अपार्टमेंट की  करीब 30 फ़ीट की ऊंचाई से गिरकर  एक महिला की संदेहास्पद मौत (Suspicious Death) हो गई।  पुलिस (Police) ने आशंका जताई है कि महिला को दूसरी मंजिल से  धकेला गया है।  अभी तक मृतक महिला की पहचान का काम जारी था ।  इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।  यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  मृतक महिला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर के फुटपाथ पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी।  मंगलवार की दोपहर 1 बजे यह घटना (Kolhapur) हुई।

इस फ्लैट में आर्युवेद क्लीनिक नामक मसाज पार्लर चलने की जानकारी सामने आई है।  पुलिस की प्राथमिक जांच में संबंधित महिला का नाम शोभा कांबले (उम्र 37) होने की जानकारी मिली है।  पुलिस (Police) ने इस मामले में दो महिला और दो पुरुष को पूछताछ के लिए कस्टडी (Custody) में लिया है। संबंधित मृतक महिला की पूरी जानकारी निकालने का काम जारी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिन-दहाड़े घटी इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार राजारामपुरी 11वी गली बस रूट में जितकर अपार्टमेंट (Jitkar Apartment) है।  अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर दो बेडरूम एक किचन रूम का फ्लैट किराये पर दिया गया है।  मंगलवार की दोपहर इसी फ्लैट की  30 फ़ीट की ऊंचाई से एक महिला नीचे गिरी।  सड़क किनारे के फुटपाथ पर यह महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी।  परिसर के लोगों ने महिला के गिरने की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस (Police) ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को सीपीआर हॉस्पिटल (CPR Hospital) भेजा।  इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

 

 

Pune | पुणे के कोंढवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर में मिला शव ; हत्या या आत्महत्या जांच शुरू