Kolhapur News : अपराध में मदद करने के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिस उपनिरीक्षक

अपराध में मदद करने के लिए शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पेठवडगाव पुलिस थाने के उपनिरीक्षक को रिश्वत निवारण विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कोल्हापूर पुलिस विभाग में खलबली मच गयी है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के नाम चंद्रकांत श्रीपती भोसले (नि. भोसलेवाडी, कोल्हापूर) है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वडगाव पुलिस थाने में शिकायतकर्ता के खिलाफ एक विवाहित महिला को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस अपराध में मदद करने के लिए उपनिरीक्षक भोसले ने 5 हजार रुपए रिश्वत मागि थी। इसी रिश्वत को लेते समय वह रंगे हाथ पकड़ा गए।

यह कार्रवाई एसीबी के उपअधीक्षक आदिनाथ बुधवंत के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक युवराज सरनोबत, सहाय्यक फौजदार बबंरगेकर, शरद पोरे, नवनाथ कदम, सुनिल घोसाळकर की टीम ने की।