Kolhapur News | कोल्हापुर के अनिकेत का हैदराबाद एफसी से अनुबंध; महाराष्ट्र का पहला फुटबॉलर

कोल्हापुर : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Kolhapur News | भारतीय फुटबॉल के आइडल सुनील क्षेत्री (Sunil Kshetri), बाइचुंग भूटिया, ग्रे हूपर, अदम लिफ्रोंडे, इद्रीसा सियाल, इस्मार जैसे दिग्गज फुटबॉलर से किसी संघ के लिए करोड़ों रुपये के पैकेज पर कोंट्रैक्ट किया गया है, ये तो हमने पढ़ा है और सुना है। इसी पंक्ति में अब कोल्हापुर का युवा फुटबॉलर अनिकेत जाधव (Footballer Aniket Jadhav) भी आ गया है। बुधवार को हैदराबाद एफसी संघ (Hyderabad FC Union) के तीन साल के लिए लगभग 2 करोड़ 25 लाख के अनुबंध पर उसने हस्ताक्षर किया है। Kolhapur News | kolhapur aniket contracted hyderabad who first player maharashtra

इतनी बड़ी रकम के करार पर हस्ताक्षर करनेवाला अनिकेत महाराष्ट्र (Maharashtra) का पहला फुटबॉलर बना। उसे बचपन से ही फुटबॉल में रुची थी। थी। उसके प्रदर्शन को देखकर पहली बार पुणे एफसी अकादमी में तीन साल के लिए चुना गया। कई एज ग्रुप में खेलने के बाद 2015 में भारत में होनेवाले 17 वर्ष के नीचे के फीफा वर्ल्ड कप (fifa world cup) के कैम्प के लिए चुनाव हुआ। इसके बाद भारतीय युवा संघ में चुनाव हुआ। वे भारतीय संघ के मुख्य आधार बने।

वहाँ पर प्रदर्शन के बाद अनिकेत का चुनाव जमशेदपुर एफसी संघ के लिए हुआ। आई लीग और उसके बाद आईएफएसएल (IFSC) में प्रवेश किया। उस सीजन में 27 मैच में गोल कर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान ब्लैकबर्न रोवर्स में 3 महीने के लिए प्रशिक्षण लिया। इन सभी उपलब्धियों को देखकर हैदराबाद एफसी संघ ने बुधवार को तीन साल के लिए करार किया।

मैं हैदराबाद के लिए खेलने के लिए उत्सुक हूँ। इस संघ की ओर से करार होने से मुझे बहुत खुशी हो रही है।– अनिकेत जाधव, युवा फुटबॉलर

एचएफसी संघ में अनिकेत के शामिल होने से संघ की स्पर्धा बढेगी। उससे संघ को बहुत उम्मीद है।– मानोलि मार्केज, मुख्य प्रशिक्षक, हैदराबाद

Web Title : Kolhapur News | kolhapur aniket contracted hyderabad who first player maharashtra

Kolhapur Rain Live Video | कोल्हापुर में जोरदार बारिश, NDRF की टीम रवाना, कई महामार्ग बंद

Rain Alert | लोनावला डैम का जल स्तर बढ़ा ; इंद्रायणी के पास के गांवों में अलर्ट

Khed Rain Update | रत्नागिरी के खेड शहर में बाढ़ जैसी स्थिति, बाजार पानी में डूबा, जगबुडी नदी का रुद्र रूप