Sex Determination racket busted in Kolhapur | कोल्हापुर में गैर क़ानूनी रूप से गर्भलिंग निदान केंद्र का पर्दाफाश; आरोपी रानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

कोल्हापुर, 21 जुलाई | (Sex Determination racket busted in Kolhapur) प्रगतिशील कोल्हापुर जिले के करवीर तालुका में गैरकानूनी रूप से गर्भलिंग  निदान केंद्र (Gestational Diagnosis Center) चलाने की चौंकाने वाली जानकारी (Sex Determination racket busted in Kolhapur) सामने आई है।  इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है. कोल्हापुर में घटी इस घटना को लेकर खलबली मच गई है।

कोल्हापुर के परिते-  करूकलि में गैर क़ानूनी रूप से गर्भलिंग निदान सेंटर चलाये जाने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।  इस मामले में पुलिस ने रानी कांबले को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने जब इस सेंटर पर छापा मारा, उससे पहले रानी घटनास्थल से फरार हो गई थी।  खुद को डॉक्टर बताकर रानी कांबले, महेश पाटिल और अपने साथियों के साथ करवीर तालुका के परिते करूकलि के एक घर में गर्भलिंग निदान सेंटर के शुरू होने की जानकारी कोल्हापुर पुलिस को मिली थी.  इसके बाद पुलिस ने जाल  बिछाया और महिला के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने सेंटर से सोनोग्राफी मशीन सहित अन्य सामान जब्त  किये है।   चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले वर्ष 2017 में गर्भलिंग  निदान केंद्र के मामले में रानी कांबले को कागल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  लेकिन वह जमानत पर छूट गई थी।  लेकिन उसके जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गर्भलिंग  निदान किये जाने की  जानकारी सामने आई है।

इतना ही नहीं यह केंद्र महिला अकेले नहीं चलाती थी बल्कि उसे अन्य लोगों का भी सपोर्ट होने की आशंका जाहिर की जा रही है।