Kolhapur Crime | नरबली का शक! अगवा कर 7 साल के बालक की निर्मम हत्या; महाराष्ट्र के कोल्हापुर की घटना

 

कोल्हापुर – Kolhapur Crime | महाराष्ट्र (maharashtra) के कोल्हापुर (kolhapur) स्थित कागल तहसील में अगवा किए गए सात साल के बालक का मृतदेह तालाब में पाया गया है। इस से एक ही खलबली मच गई है। नरबली (human sacrifice) के लिए घटना को अंजाम देने का शक जताया (Kolhapur Crime) जा रहा है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम वरद रविंद्र पाटील है। घटना को लेकर मुरगुड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 45 साल के मारूती तुकाराम वैद्य नामक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी जांच चल रही है।

वरद माता पिता के साथ कागल तहसील स्थित सोनाली गांव में रहता था। उसके गांव के एक किलोमीटर दूरी पर उसके नाना दत्तात्रय शंकर महातूगड़े रहते है। 17 अगस्त को घर की वास्तू शांति का समारोह होने के कारण वरद मां के साथ नाना के घर गया हुआ था। रात करीब आठ बजे वरद लापता हो गया। उसके परिजनों ने उसे आस पास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। इसलिए उसके लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजनों ने कर्नाटक मंे भी उसे ढूंढा।

आखिरकार शुक्रवार की सुबह आठ बजे सावर्डे बुद्रुक गांव स्थित एक तालाब में उसका मृतदेह मिला। मृतदेह पर मारपीट के जख्म है। इस से देख यह साबित होता है कि वरद से बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पुलिस संदिग्ध आरोपी वैद्य को हिरासत में लिया है। उस से पूछताछ चल रही है।