जानिए क्या खास है एबीसी इंडियन हैंडलूम फेयर में आपके लिए,  विश्रांतवाड़ी कलश में चल रहा एक्जीबिशन

पुणे : समाचार ऑनलाईन – देश के सभी राज्यों में भारी सफलता के बाद अब पुणे में एबीसी इंडियन हैंडलूम फेयर धूम मचा रहा है। यहां एक ही छत के नीचे उपलब्ध 50 हजार से अधिक वेरायटियां लोगों की शॉपिंग को आसान बना रही है और लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। यह हैंडलूम एक्जीबिशन विश्रांतवाड़ी-आलंदी रोड पर आरएंडडीई गेट के सामने विश्रांतवाड़ी कलस में लगाई गई है जो सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है। यह फेयर 17 जून तक जारी रहेगी। यह जानकारी देते हुए संचालक मो।नदीम ने बताया कि इससे पहले यह एक्जीबिशन अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, टाटानगर तथा मुंबई में आयोजित की गई थी।

जहां लोगों को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला। इस प्रदर्शनी में पंजाबी ड्रेस मटेरियल, लखनवी फेमस चिकन, वर्क ड्रेस साड़ी, कोलकाता और बनारसी सिल्क साड़ी, तांत साड़ी, कॉटन साड़ी, जयपुर के फैंसी टॉप, स्कर्ट, एन्टिक फर्निचर, सहरानपुरी फर्निचर, कॉक्ररी ब्रॉस तथा 2 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक के कारपेट एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी लोगों को इतनी भा रही है कि काफी गर्मी होने के बावजूद सैकड़ों लोग प्रतिदिन यहां विजिट कर रहे हैं। इस एबीसी हैंडलूम फेयर में घर की हर छोड़ी बड़ी चीज कम भाव और अच्छे लुक में उपलब्ध है। इसके साथ ही इस फैमिली फेयर में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, किड्स वियर, खादी शर्ट, कुर्ता, जब्बा पेंट आदि भी उपलब्ध हैं।

पहली बार आयोजन
संचालक मो।नदीम ने विश्वास कि इंडियन हैंडलूम ग्राहकों के  विश्वास की कसौटी पर खरा उतरेगा। देश के विभिन्न शहरों में सफल आयोजन के बाद पहली बार विश्रांतवाड़ी कलस में इसे लगाया गया है। इस फेयर की विशेषता यह है कि इसमें मैन्युफक्चर्स ही अपने उत्पादों को बेचने के लिए आए हैं इसलिए ये ज्यादा किफायती हैं। इससे पहले पुणे में इस फेयर का आयोजन निगड़ी, सांगवी, पिंपले सौदागर तथा कल्याणी नगर में लगाया जा चुका है। इस एक्जीबिशन में एंट्री तथा पार्किंग फ्री है।