वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के सामने फिल्मी अंदाज में चाकू से किया वार

कराड : पूछताछ के लिए बुलाए गए एक संदिग्ध ने एक व्यक्ति पर पुलिस निरीक्षक के सामने ही फिल्मी स्टाइल में लगातार वार किया। यह घटना कराड पुलिस थाने में हुई। यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच में हुई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बी.आर. पाटिल के सामने ही संदिग्ध ने एक व्यक्ति पर चाकू से लगातार वार किया। पाटिल ने तुरंत उस आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी का नाम लखन भागवत माने (उम्र 40, नि. हजारमाची, ता. कराड) है। घायल व्यक्ति का नाम किशोर पांडुरंग शिखरे (उम्र 27, नि. हजारमाची, ता. कराड) है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाज़ुक है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लखन और किशोर के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। इस वजह से लखन पंढरपुर में रहने चला गया था। वो पंढरपुर में ही रहने वाला था। इस बीच वो किशोर शिखरे के पिता से लगातार बात करते रहता था। शिखर ने लखन को उसके पिता से बात करने के लिए कई बार मना किया। इस पर दोनो के बीच विवाद हो गया। इसी गुस्से में 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास लखन ने शिखरे को फोन कर धमकी दी। इस पर शिखरे ने 26 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। लखन माने पंढरपुर में रहता था इसीलिए उसे सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

सुबह 11 बजे माने थाने आया। उसे पुलिस निरीक्षक बी.आर. पाटिल के कैबिन में ले जाया गया। पाटिल ने शिखरे द्वारा किए गए शिकायत के अनुसार पूछताछ शूरू की। माने की बात सुनने के बाद पाटिल ने शिखरे को बुलाया। कुछ समय के बाद शिखरे थाने आया। उसे पाटिल के पास ले जाया गया। उस समय माने बाहर बैठा हुआ था।

पाटिल जब किशोर शिखरे से पूछताछ कर रहे थे तभी अचानक माने पुलिस निरीक्षक के कैबिन में आ गया। उसने अपने साथ लाए चाकू से शिखरे पर लगातार वार करना शुरू कर दिया। पुलिस निरीक्षक पाटिल ने तुरंत माने को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में माने ने शिखरेपर चाकू से तीन बार वार किया। शिखरे के हाथ, सिर और पीठ पर वार किया। गंभीर रूप से घायल शिखरे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही अन्य पुलिस कर्मचरियो को इसके बारे में पता चला वैसे ही सब पुलिस निरीक्षक के कैबिन में पहुँच गये। घायल शिखरे का इलाज कृष्णा हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा है।