Kishori Pednekar | गोवंडी के उद्यान को टीपू सुल्तान नाम देने का भाजपा का विरोध, हालांकि भाजपा ने ही भरी थी हामी- महापौर ने की पोलखोल

मुंबई : (Kishori Pednekar) मुंबई (mumbai) के गोवंडी इलाके में एक उद्यान के नामकरण (Garden naming ceremony)पर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी की नगरसेविका रुकसाना सिद्दीकी (Rukhasana Siddiqui) ने पार्क का नाम टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) रखने का प्रस्ताव रखा था। तब भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने शिवसेना (shivsena) के हिंदुत्व पर भी सवाल उठाए। इसके बाद अब महापौर किशोरी पेडणेकर (BMC Mayor Kishori Pednekar) ने बीजेपी (BJP) को करारा जवाब दिया है।

भाजपा सांसद मनोज कोटक ने शिवसेना के हिंदुत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जब मैंने प्रस्ताव दिया कि घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड फ्लाईओवर का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाईओवर’ रखा जाए, तो शिवसेना सांसद ने फ्लाईओवर को सूफी संत ‘सुल्तान उल हिंद ख्वाजा गरीब नवाज (मोइनुद्दीन सूफी चिश्ती-अजमेरी)’ नाम देने को कहा। अब, शिवसेना ने गोवंडी क्षेत्र में पार्क का नाम ‘टीपू सुल्तान’ रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। इससे पता चलता है कि शिवसेना हिंदुत्व से दूर हो गई है।

भाजपा की इस टिप्पणी के बाद अब महापौर किशोरी पेडणेकर ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा फालतू में शिवसेना को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, गोवंडी में बाजीप्रभु देशपांडे मार्ग से रफीक लेन तक के सड़क का नाम 2013 में तत्कालीन नगरसेवक मोहम्मद सिराज शेख ने टीपू सुल्तान के नाम पर रखा था। इतना ही नहीं, 2013 में इस प्रस्ताव को भाजपा के एक सदस्य ने मंजूरी और समर्थन दिया था। टीवी9 ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है।

महाविकास आघाड़ी का हिस्सा बनने के बाद शिवसेना और हिंदुत्व का अब कोई रिश्ता नहीं रहा। इससे शिवसेना की लाचारी साफ दिख रही है, ऐसी टिप्पणी भाजपा सांसद मनोज कोटक ने की है।