किर्लोस्कर समूह और टाटा जल्द बनेंगे रिश्तेदार, किर्लोस्कर की लाडली बनेगी टाटा की बहू

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – दो उद्योग समूह अपने ग्राहकों और अपने बिजनेस को लेकर भले आपस में प्रतिस्पर्द्धा करते हो लेकिन उनके बीच भी इतने बेहतर रिश्ते की गुंजाइश बची रहती है जिसे रिश्तेदारी में तब्दील किया जा सके। इसकी सबसे बड़ी मिशाल मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी का विवाह पिरामल समूह के अजय पिरामल के पुत्र आनंद पिरामल से करके पेश की। अब यही मिशाल दूसरे उद्योग समूह भी पेश करने को बेताब नजर आ रहे हैं।
अंबानी और पिरामल समूह के बीच का संबंध रिश्तेदारी में बदलने के बाद अब दो बड़े उद्योग समूह के बीच वैवाहिक रिश्ता जुड़ेगा। प्रसिद्ध किर्लोस्कर उद्योग समूह के विक्रम किर्लोस्कर की बेटी मानसी और टाटा के चेयरमैन और टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर नोएल टाटा के पुत्र नेविल टाटा जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में दोनों की सगाई मुंबई में हुई। नेविल के पास ट्रेंड ब्रांड का फूड सेगमेंट की जिम्मेदारी है।  बेगलुरु के रहने वाले विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर टोयाटा मोटर्स के प्रमुख है। कुछ महीने पहले मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी और अजय पिरामल के पुत्र आनंद पिरामल की शादी हुई। ऐसा लग रहा है औद्योगिक समूह के स्थापित लोगों के बीच आपस के रिश्ते को वैवाहिक रिश्ते में बदलने की होड़ सी मची है।