पुणे में चाकू से वार कर महिला की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में घर कामकाज के पैसे देने को लेकर हुए वाद विवाद के चलते महिला पर चाकू से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। शारदा राजू जाधव (40, मावल) नामक महिला का नाम है। इस मामले में पुलिस ने सुधीर तिलक भगवाने (51, तलेगांव दाभाडे) को गिरफ्तार किया है। इस बारे में रामदास पांडुरंग भोसले (51, तलेगांव दाभाडे) ने तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शारदा जाधव यह सुधीर भगवाने के यहां बर्तन-कपड़े धोने का काम किया करती थी। 5 मार्च की रात को काम के पैसे देने को लेकर वाद विवाद हुआ। इस बात से खफा होकर शारदा के गले, कंधे और मुंह पर चाकू से वार किया गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। पहले महिला को सोमाटणे फाटा स्थित हॉस्पिटल में भरती किया गया था। उसके बाद ससून हॉस्पिटल में लाया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।