Tiktok पर नजर आई कियारा आडवाणी की हमशक्ल, इंटरनेट पर हो रही जमकर वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन  – टिकटॉक का बढ़ता क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। धीरे-धीरे देश में टिकटॉक यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। टिकटॉक आज बहुत पॉपुलर ऐप बन चूका है। जिससे करोड़ों यूजर्स जुड़ चुके हैं। इस ऐप पर हर एक अंदाज में वीडियो बनाते हैं। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के हमशक्ल नजर आते है। ऐसे ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इससे पहले करीना कपूर खान, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय और काजोल की हमशक्ल के बाद अब कियारा की डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

बता दें कि कियारा की तरह दिखने लड़की का नाम कल्पना शर्मा है। जो अपनी वीडियोज में एक्ट्रेस जैसे कपड़े और उन्हीं के स्टाइल में दिखाई देती हैं। फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का रोल निभा चुकीं कियारा के स्टाइल को कॉपी कर कल्पना चर्चा में आ गईं हैं। उनकी वीडियो सामने आई है जिसमें वो प्रीति की तरह सूट और व्हाइट दुपट्टा लिए हुए हैं, इसके साथ उन्होंने उसी स्टाइल में बाल भी बांधे। वायरल हो रही वीडियो में वह डायलॉग्स पर एक्टिंग करते नजर आ रही है।

फैंस को उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। जो की अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब में दिखेंगी। इसके अलावा कियारा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूलभुलैया 2 में नजर आएंगी।