कबीर सिंह की हीरोइन कियारा आडवाणी इस अंदाज में इटली में माना रही वेकेशन, तस्वीरें हो रही वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म कबीर सिंह के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। उन्हें हर जगह मीडिया द्वारा फॉलो किया जा रहा है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयी है। दरअसल ये फोटोज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, कियारा इन दिनों इटली में अपना वेकेशन माना रही है। कियारा द्वारा शेयर की गयी तस्वीरें अब लगातार वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B254HyznfPX/?utm_source=ig_web_copy_link 

https://www.instagram.com/p/B28lerbHu85/?utm_source=ig_web_copy_link

एक तस्वीर में फ्लोरल प्रिंट शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी से कियारा ने अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा और एक तस्वीर में वह एक माक्स पहने दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं। एक तस्वीर में कियारा डीप नेक फ्रंटकट ड्रेस में स्टाइलिश नजर आईं। वायरल हो रही तस्वीरों में वह इटली के कोम झील के किनारे पोज दे रही हैं। कबीर सिंह की प्रीति की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B21krNUHIWe/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B0QDapBnmR-/?utm_source=ig_web_copy_link

फैंस अब कियारा को प्रीति के नाम से भी बुलाने लगे है। दरअसल फिल्म कबीर सिंह में कियारा का नाम प्रीति था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर नजर आये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की बात करें तो कियारा अक्षय किमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूड’ और ‘लक्ष्मी बाॅम्ब’ में नजर आएंगे।