Khed Rain Update | रत्नागिरी के खेड शहर में बाढ़ जैसी स्थिति, बाजार पानी में डूबा, जगबुडी नदी का रुद्र रूप

रत्नागिरी : (Khed Rain Update) खेड़ में लगातार हो रही बारिश से खेड़ शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं। शहर (Khed Rain Update) के बाजारों में पानी आ गया है और सैकड़ों दुकानों में पानी भर गया है। (Ratnagiri)

इस बारिश में जगबुडी नदी का रूद्र रूप देखने को मिल रहा हैं। जलस्तर 10 मीटर से अधिक बढ़ गया है। आधी रात को शहर में बाढ़ का पानी घुसने से कई व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हे बहुत नुकसान हुआ है।

खेड़-दापोली स्टेट हाईवे समेत कई आंतरिक मार्ग बंद कर दिए गए हैं। समुद्री किनारे के 20 गांवों को संपर्क टूट गया है। तालुका में कल रात से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो रही है।

खेड शहर के सफा मस्जिद चौक, पानगल्ली, गांधी चौक, साठे पोत्रिक मोहल्ला, बाजारपेठ, निवाचा ताल, तीन बत्ती नाका, निचले क्षेत्र में पानी भर गया है। शहर के नागरिक डरे हुए हैं और प्रशासन ने उन्हें घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।

राज्य भर में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार घंटों में नासिक, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, जलगांव, अहमदनगर, धुले, कोल्हापुर, नांदेड़, हिंगोली, बीड, जालना, लातूर और उस्मानाबाद में मूसलाधार बारिश की संभावना है।