KHANDANI SHAFAKHANA : ड्यूल मीनिंग के साथ वरुण-सोनाक्षी की फिल्म का धाकड़ ट्रेलर रिलीज

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म “खानदानी शफाखाना” का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। फिल्म की कहानी सेक्स दवाओं के क्लीनिक पर आधारित है जिसमें सोनाक्षी सेक्सोलॉजिस्ट का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में सोनाक्षी का नाम बेबी बेदी है। 2.42 मिनट के ट्रेलर में सोनाक्षी सेक्स के बारे में लोगों को जागरुक करती नजर आई हैं। ट्रेलर में सोनाक्षी अपने मामा की दुकान संभालती हैं। वो कोशिश करती हैं कि उनके मामाजी के आयुर्वेदिक नुस्खे लोगों तक पहुंचे। ताकि जनता सेक्स को लेकर जागरुक हो और इसके बारे में बात करने से ना डरे। पूरी कहानी में सोनाक्षी इसी जद्दोजहद में लगी रहती हैं।

फिल्म में ड्यूल मीनिंग का कई जगहों पर इस्तेमाल किया गया है। जिसे सुनकर लोग जरूर हँस पड़ेंगे। इस फिल्म में सोना के साथ अभिनेता वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। फिल्म को शिल्पी दासगुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया गया है और इसे भूषम कुमार, मृगदीप सिंह लांबा और महावीर जैन द्वारा प्रोड्यूस किया गया हैं। वहीं फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा के अलावा अन्नू कपूर और बादशाह भी मुख्य किरदारों में है।

Image result for KHANDANI SHAFAKHANA :

यह फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का कुछ दिन पहले फर्स्ट लुक सामने आया था। पहले पोस्टर में सोनाक्षी के साथ-साथ फिल्म के दूसरे स्टार्स भी नजर आए थे। इस पोस्टर में सोनाक्षी का चेहरा पूरा दिख रहा था जबकि बाकी सभी अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए थे।