एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा ‘कास पठार’

पुणे | समाचार ऑनलाइन

अगर आपको फूलों से प्यार है, तो ‘कास पठार’ आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। महाराष्ट्र की इस मनमोहक फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस बार पर्यटक 1 सितंबर से इसकी खूबसूरती को अपनी आँखों में कैद कर सकेंगे। वन विभाग के अनुसार, ‘कास पठार’ एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। विभाग ने इस संबंध में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें कई निर्णय लिए गए।

[amazon_link asins=’B01F7AX9ZA’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’30d015d9-a609-11e8-a8cb-89f829609ddc’]

पिछले एक महीने से लगातार हो रही बारिश की वजह से फूल नहीं खिल रहे थे, लेकिन अब फूल आना शुरू हो गए हैं। इसलिए वन विभाग ने अगले महीने से ‘कास पठार’ को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा की है। ‘कास पठार’ सतारा से 25 किलोमीटर और मुंबई से 280 किलोमीटर की दूरी पर है। इसे महाराष्ट्र वैली ऑफ़ फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल अगस्त और सितंबर के महीने में विभिन प्रकार के मौसमी और सुंदर जंगली फूल खिलते हैं। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2012 में इसे अपनी विश्व धरोहर संपदा सूची में शामिल किया था, तब से इसे काफी लोकप्रियता मिली है। यहां आपको फूलभरे पौधे, छोटी झाड़ियों और तितलियों की 800 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र सुंदर फूलों से ढका हुआ है।

कितना लगेगा शुल्क

* शनिवार और रविवार को पर्यावरण शुल्क प्रति पर्यटक 100 रुपए होगा।

* सोमवार से शुक्रवार तक पर्यावरण शुल्क प्रति पर्यटक 50 रुपए होगा।

* फोटोग्राफी के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा।

* प्रति वाहन 10 रुपए से 100 रुपए तक पार्किंग शुल्क लगेगा।

* 12 साल से कम उम्र के बच्चे और बुजुर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं है।