कोरोना निगेटिव आते ही कार्तिक आर्यन ने खुद को गिफ्ट की महंगी कार गिफ्ट, जानें कीमत

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोना निगेटिव आते ही खुद के लिए एक महंगी कार गिफ्ट की है। कार्तिक ने ब्लैक कलर की लैंबॉर्गिनी खरीदी है। हालही में वे अपनी नई कार के साथ स्पॉट किए गए।  इससे पहले बॉलीवुड में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के पास लैंबॉर्गिनी उरस है। प्रभास ने Lamborghini Aventador खरीदी है।

अब कार्तिक आर्यन ने भी लैंबॉर्गिनी उरस कार को खरीदा है। उनकी इस कार के अब खूब चर्चे हो रहे हैं। ब्लैक लैंबॉर्गिनी उरस की कीमत तीन करोड़ से अधिक है। बीते दिन ही कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कार्तिक को कल इस कार के साथ फुल डेनिम लुक में स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम शर्ट और रेगुलर फिट जीन्स कैरी की थी। साथ में उन्होंने व्हाइट फुटबॉल शूज कैरी किए थे। साथ ही उन्होंने ब्लैक और नियॉन ग्रीन कलर का मास्क भी पहना था।