Karnataka Weather Update | कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान

बेंगलुरू (Bangalore), 15 जुलाई । (Karnataka Weather Update) भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) (आईएमडी) ने बेंगलुरू (Bangalore) में अगले दो दिनों तक भारी बारिश (Rain) और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। आईएमडी के निदेशक (मौसम और पूवार्नुमान) सी.एस. पाटिल (C S Patil) ने कहा है कि (Karnataka Weather Update) हासन, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिकमगलूर और शिमोगा जिलों में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।

 

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे राज्य में लगातार हो रही बारिश (Rain) ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तो वहीं कोडागु में बुधवार को एक ओवरफ्लो नाले में डूबने से एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत (Death) हो गई।

 

दक्षिण कन्नड़ (Dakshina Kannada) जिले से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं जहां नदियों के उफान से सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

 

उत्तरी कर्नाटक (North Karnataka) के बीदर, कलबुर्गी, रायचूर, यादगीर सहित कई जिले भी बारिश से प्रभावित हैं।

 

 

 

—————————————————————————————-

 

 

Coronavirus Update In India | भारत में 24 घंटे में 41 हजार कोविड मामले और 581 मौतें

 

नई दिल्ली (New Delhi), 15 जुलाई | (Coronavirus Update In India) केंद्रीय स्वास्थ्य (Union Health Ministry) और परिवार कल्याण मंत्रालय (Family Welfare) ने गुरुवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 41,806 नए कोविड -19  मामले (Covid-19 Cases) दर्ज किए और 581 लोगों की मौत हुई। पिछले 37 दिनों में लगतार एक लाख से कम नए मामले (Coronavirus Update In India) सामने आए हैं। सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,32,041 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,11,989 मौतें हुई हैं।

 

 

 

Solapur News | महाराष्ट्र के सोलापुर में हद की सीमा नहीं रही ! बाइक पर 6 लोगों को देखकर पुलिस का माथा चकराया

Pune Crime | पुणे के तलेगांव दाभाड़े में हथियार से वार कर सौतेली मां की हत्या