करीना कपूर ने इस हिरोइन को कहा था ‘काली बिल्ली’, आज भी दोनों में है दुश्मनी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – यु तो बॉलीवुड में कहा जाता है कि यहां कोई किसी का दोस्त नहीं होता। यहां हमेशा अफेयर, ब्रेकअप और लिंक अप की खबरों का बाजार गर्म ही रहता है। यहां कई सारी ऐसी अभिनेत्री है जिसके कई दुश्मन है। जिसमें करीना कपूर का नाम भी शामिल है। करीना कपूर कंगना रनौत की तरह ही एक कंट्रोवर्सी क्वीन हैं जिनके दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा हैं।

करीना कपूर और बिपाशा बासु एक दूसरे के दुश्मन है। अकसर दोनों एक दूसरे पर बयानबाजी करते रहते है। दरअसल बिपाशा बसु को एक बार करीना कपूर ने काली बिल्ली कह कर बुला दिया था जिसके बाद बिपाशा बसु ने भी करीना कपूर को उल्टा जवाब दिया था, इन दोनों के बीच आज भी दुश्मनी की बहुत बड़ी दीवार है।