Karad Crime | महाराष्ट्र के कराड में 2 छोटे बच्चों की गला दबाकर हत्या; मां दवारा आत्महत्या का प्रयास 

कराड़ (Karad News), 26 अगस्त : कराड (Karad Crime) में से दर्दनाक घटना सामने आई है।  यहां अपने दो छोटे बच्चों की गला दबाकर मां द्वारा हत्या (Murder) किये जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  हत्या किये  जाने के बाद खुद मां ने भी आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया।  इस घटना से कराड (Karad Crime) शहर में खलबली मच गई है।  यह चौकाने वाली घटना कराड के रुक्मिणी नगर परिसर (Rukmini Nagar Complex) में घटी है।  इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह सामने आई।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों का  नाम हर्ष आवटे (Harsh Awte) (उम्र 8 ) और आदर्श आवटे (Adarsh Awte) (उम्र 6 ) है।  जबकि हत्यारी मां का नाम अनुष्का सुजीत आवटे (Anushka Sujit Awate) है।  इस मामले में पुलिस अधिकारियों के नाम चिट्टी लिखकर महिला ने बताया था कि पति से दुरी वह सह नहीं पा रही है।  इसलिए मैं  अपना जीवन समाप्त कर रही हूं।

अनुष्का के पति सुजीत की छह महीने  पहले एक हादसे में मौत (Death) हो गई थी।  इस मौत की विरह  में मैं यह कदम उठा रही हूं।  फ़िलहाल अनुष्का का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।  पुलिस सूत्रों की माने तो उसकी स्थिति गंभीर है।

घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी पुलिस सुप्रीटेंडेंट डॉ. रणजीत पाटिल (Deputy Superintendent of Police Dr. Ranjit Patil), सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बी आर पाटिल (Senior Police Inspector BR Patil), पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल वरुटे (Police Sub Inspector Rahul Varute) ने घटनास्थल का दौरा किया।

 

PSI Suspended | पुणे के मुंढवा में होटल में पैसे मांगना पड़ा महंगा, पुलिस सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Beed Crime | बीड़ के पाटोदा में पैसों के लिए बेटे ने जन्मदाता पिता की हत्या की