Kalyan Singh | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर

लखनऊ (Lucknow News) : ऑनलाइन टीम – उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत गंभीर है। सोशल मीडिया (Social media) पर उनके निधन की खबर आ रही थी, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का लखनऊ (Lucknow) के एसपीजीआई (SPGI) अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच गुरुवार को भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने फोन पर हाल समाचार लिया।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह जल्द ही ठीक हो इसके लिए प्रार्थना भी की है।

 

मोदी (Modi) ने पुरानी यादें की ताजा

 

ट्विटर पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के साथ मेरी कई यादें हैं। उनके साथ संवाद साधना अर्थात कुछ नया सीखना। मैं हाल ही में उनके पोते से फोन पर संवाद साधा और कल्याण सिंह का हाल समाचार पूछा, ऐसा मोदी (Modi) ने कहा। साथ ही देश भर से असंख्य प्रार्थना हो रही है, ऐसा कहते हुए मोदी ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

 

कुछ दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हे राम मनोहर लोहिया  अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) में भर्ती कराया गया है।

गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हे एसपीआई अस्पताल में ले जाया गया।

यहाँ पर क्रिटिकल केयर मेडिसीन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

गुरुवार रात जेपी नड्डा एयरपोर्ट से उतर कर सीधा एसजीपीजीआई अस्पताल में कल्याण सिंह से मिलने गए।

 

 

 

Road Accident | महाराष्ट्र के अकोला में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत

 

Pune Coronavirus Update | जिले के 107 गांवों में बढ़ रही कोरोना के नए मरीजों की संख्या