प्रधानमंत्री मोदी के कारण कलाम बने राष्ट्रपति: चंद्रकांत पाटिल

पुणे: भाजपा प्रदेशादध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल अपनी बोली से एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं। उन्होने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था। पुणे में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के वॉरियर्स कार्यक्रम के दौरान उन्होने ये बाते कही।

 पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी मुस्लिम बंधुओं को प्रधानता दी है। उन्होने ही एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। वे मुस्लिम थे इसलिए उन्हे अलग नहीं किया।  उन्हे कर्तव्यनिष्ठ और एक संशोधक के रूप में उन्हे राष्ट्रपति बनाया।

मुस्लिम महिलाओ के पैरो में बेड़िया थी। इसे तोड़्ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक का कानून बनाया। बिहार चुनाव में उन्हे जो जीत मिली उसका विश्लेषण करो। इस चुनाव में मुस्लिम महिलाओ ने मोदी को जीत दिलायी। वहा की मुस्लिम महिलाओ ने कहा कि हमारे पैरो की बेड़िया आपने ही तोडी, नहीं तो हमारे पति हमे तलाक दे कर घर से बाहर निकाल देते थे। बिहार में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 29 में से 14 सीटो पर भाजपा को जीत मिली। मुस्लिम महिलाओ न अपने पति से कहा कि तुम्हें जो करना है तुम करो हम तो मोदी को ही वोट करेंगे।

महापुरुषों के कर्तव्यों को समझने की जरूरत

छत्रपती शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, वीर सावरकर, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूषो के कार्यो को समझने की जरूरत है। युवाओं को सोचना चाहिए कि समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए क्या करना चाहिए। स्वतंत्रता की लड़ाई में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण था। वही योगदान आज के युवाओं को देना चाहिए।