काजल अग्रवाल का खुलासा, जल्द करना चाहती है शादी, जानें कैसा लड़का चाहिए

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक शो के दौरान काजल ने बताया कि वह जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रही हैं। शो में काजल अग्रवाल से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हां, मैं शादी करने की प्लानिंग कर रही हूं।’ आगे उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसे लड़ेक पसंद है। किस तरह के लड़के के साथ वह शादी करना चाहेगी।

इस पर काजल ने बताया कि ‘उसमें कई सारी चीजें होनी चाहिए। लेकिन, सबसे जरूरी है कि वह पजेसिव हो, ख्याल करने वाला हो और आध्यात्मिक हो। मैं बहुत आध्यात्मिक किस्म की हूं। मेरे पास भगवान शिव की छोटी मूर्ति भी है जिसे मैं हर जगह साथ लेकर जाती हूं।’ इसके अलावा जब शो में काजल से ‘किल, हुक अप और मैरी’ के बारे पूछा गया तो उनका जवाब ये था। काजल राम चरण को मारना चाहेंगी। एन टी रामा राव जूनियर के साथ हुक अप करना चाहेंगी। जबकि प्रभास के साथ शादी करना चाहेंगी।

visit : punesamachar.com