Kabir Singh Review: दमदार एक्टिंंग और अनोखी प्रेम-कहानी है फिल्म ‘कबीर सिंह’

पुणे : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल) –  शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर आने के बाद से लोग इस फिल्म का इंतिजार कर रहे है। ट्रेलर में शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग और लुक फैंस को काफी पसंद आया है। यह एक आशिक की कहानी है। यह फिल्म में एक्शन, ड्रामा, लव स्टोरी और इमोशन्स से भरपूर है।

Image result for Kabir Singh Review: दमदार एक्टिंग और अनोखी प्रेम-कहानी है फिल्म ‘कबीर सिंह’

फिल्म की कहानी –
कबीर सिंह यानि की शाहिद कपूर एक सर्जन है वहीं कियारा आडवाणी एक मेडिकल स्टूडेंट है। दिल्ली के एक कॉलेज में कियारा पढ़ाई करने आती है वहीं शाहिद सर्जन है। फिल्म में शाहिद को अपने गुस्सा पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है। फिल्म की शुरुवात अलग-अलग तरीके से होती है। डायरेक्टर ने इसे काफी अलग तरह से पेश किया है। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। शाहिद को कियारा को देखते ही प्यार हो जाता है। जिसके बाद कियारा और शाहिद की लव स्टोरी शुरू हो जाती है। इंटरवेल के पहले तक दोनों की लव स्टोरी, मिलना-मिलाना फिल्म में दिखाया गया है। दोनों की लव स्टोरी को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। फिल्म में कियारा का लुक बहुत ही मासूम है। वहीं शाहिद ऑल टाइम के जैसे इस बार भी हैंडसम दिख रहे है। फिल्म में शाहिद अलग-अलग लुक में दिख रहे है। कभी हैवी बीयर्ड तो कभी साधारण लुक में नज़र आ रहे है।

फिल्म का एक सीन काफी सेंसिटिव है जहां कियारा शाहिद को लिपट कर रोते हुए उसे रोकना चाहती है लेकिन शाहिद उसे जोर से थप्पड़ मार कर चला जाता है। यह सीन काफी इमोशनल है। कियारा उसे क्यों रोकती है, फिल्म में आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखने की जरुरत है। प्यार में असफल होने के कारण शाहिद शराबी बन जाता है। इंटरवेल के बाद फिल्म में ये सब दिखाया गया है। शाहिद कपूर कभी शराब पीते है तो कभी ड्रक्स लेते है। शाहिद अजीबों गरीब हरकतें करना लगता है। फिल्म में शाहिद कियारा को लेकर ऑब्सेस्ड दिखाए गए हैं। शाहिद का ये अंदाज फैंस को ये बहुत पसंद आ रहा है।

Image result for Kabir Singh Review: दमदार एक्टिंग और अनोखी प्रेम-कहानी है फिल्म ‘कबीर सिंह’

एक्टिंग –
फिल्म ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। उन्होंने दमदार एक्टिंग है। फैंस को उनका एक्टिंग काफी पसंद आ रहा है। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक ट्वीट में कहा कि ये शाहिद कपूर की अब तक की बेस्ट फिल्म है। उन्होंने लिखा, “कबीर सिंह एक मस्ट वॉच फिल्म है। ये शाहिद कपूर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है। बेहद शानदार और कियारा आडवाणी क्या बात है। ऑडियन्स पागल होने वाली है।

Image result for Kabir Singh Review: दमदार एक्टिंग और अनोखी प्रेम-कहानी है फिल्म ‘कबीर सिंह’

संगीत और डायरेक्शन –
संदीप वांगा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। बता दें कि यह फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। दोनों फिल्म को संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। संदीप ने फिल्म को नए तरिके से पेश किया है। हालांकि फिल्म जरुरत से ज्यादा लंबी है तो सेकंड हाफ बोर कर सकती है। बात करें संगीत की तो वह काफी अच्छा है। फिल्म के सभी गाने काफी अच्छा है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Image result for Kabir Singh Review: दमदार एक्टिंग और अनोखी प्रेम-कहानी है फिल्म ‘कबीर सिंह’

बॉक्स ऑफिस –
शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ को लेकर ऐसे कयास लगाए हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर 13 करोड़ के आसपास की कमाई कर सकती है। ट्रेड पंडितों का कहना है कि सलमान खान की ‘भारत’ को भी कबीर सिंह से टक्कर मिल सकती है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में बताया था कि ये फिल्म 2 घंटे 52 मिनट लंबी है। साफ है कि अगर फिल्म की माउथ पब्लिसिटी अच्छी रही तो शाहिद फिल्म कबीर सिंह के साथ ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा हो सकते हैं।

अगर आप शाहिद कपूर के फैंस है या आपको शाहिद की दमदार एक्टिंग देखनी है तो आप इस फिल्म को एक बार जरूर देखे। फिल्म युथ को काफी पसंद आएगी। इस फिल्म को पुणे समाचार की और से 3. 5 स्टार दिए जाते हैं।