जन्मदाता बना काल! बच्चे के छाती पर बैठकर गला दबाकर की हत्या

नासिक – नासिक में पिछले आठ दिन में यह दुसरी घटना है जब नांदूर नाका में तीन दिन पहले अनैतिक संबंध में माँ और उसके प्रेमी ने मिलकर सात साल के बच्चे की हत्या कर दी। जिसके बाद पुरे परिसर में खलबली मचा गयी थी।

नीलेश दो बहन, मां जयश्री और पिता प्रभाकर माळवाड के साथ जनरल अरुणकुमार वैद्यनगर में भक्ती-सिद्धांत सोसाइटी में रहता था। प्रभाकर माळवाड का शादी के बाद भी बाहर संबंध था। जिससे पिता और पुत्र में हमेशा विवाद होते रहता था। एक दिन प्रभाकर ने बच्चे को मार देने की धमकी दी थी। एक साल पहले संदिग्ध प्रभाकर ने 1.5 एकड़ जमीन कल्पना इस दूसरे महिला के नाम पर करने के बाद से पिता व पुत्र में विवाद ज्यादा बढ़ गया। इस बीच रविवार रात 10 बजे के आसपास खाना खाते समय दोनों में दुबारा झगड़ा शुरू हो गया। नीलेश ने खेती पर पोल्ट्री फार्म बनाने की मांग की। जिसके बाद प्रभाकर ने अपने बेटे नीलेश के साथ मारपीट की।

इस दौरान पिता ने अपने ही बेटे के छाती पर बैठकर गाला दबा कर उसे मार डाला। ऐसी शिकायत मृतक की मां व आरोपी प्रभाकर की पत्नी जयश्री माळवाड ने दर्ज़ कराई है। इस मामले में मुंबई नाका पुलिस थाने में अपराध दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  मुंबई नाका क्षेत्र के एक खेत में एक पिता द्वारा अपने ही बच्चे की हत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान नीलेश प्रभाकर माळवाड के रूप में हुई। रिटायर्ड महिला पुलिस जयश्री  माळवाड की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध प्रभाकर  माळवाड को गिरफ्तार किया।