न्यायमूर्ति रफीक लेंगे मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

शिलांग : समाचार ऑनलाइन – न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक बुधवार को मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल तथागत रॉय उन्हें राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

रफीक (59) अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए अजय कुमार मित्तल का स्थान लेंगे।

वे मेघायल हाईकोर्ट के आठवें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति हमरसन सिंह थांग्खीव फिलहाल मेघायल के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश हैं।

राजस्थान के चुरू में जन्मे रफीक ने 1984 में वकालत शुरू की थी।

उन्हें भारतीय संविधान, सेवा, भूमि अधिग्रहण, कर और कंपनी कानून के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

साल 2008 में उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।