कोरोना के दौरान गई नौकरी तो पति बन गया जिगोलो, अब पत्नी ने मांगा तलाक

पिछले वर्ष कोरोना के बढते मामलो की वजह से देश में लॉकडाउन लगा था। इस दौरान अर्थव्यवस्था पुरी तरह से थम गया था। परिणामस्वरूप कई लोगो को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वाले बंगलुरु के एक युवक ने मजबूरी में जिगोला का काम शुरू कर दिया। शुरुआती में सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ दिनो के बाद उसकी पत्नी को इस बारे में पता चल गया, इसके बाद उसके वैवाहिक जीवन में तुफान आ गया।

24 वर्षीय महिला ने इस मामले में तलाक की मांग की है। महिला ने कहा कि नौकरी जाने के बाद पति जिगोला बन गया और उसने यह बात छुपाई।  बेंगलुरु पुलिस और महिला हेल्पलाइन ने दोनों के मतभेद सुलझाने के लिए कई दौर की काउंसलिंग की। पति के झूठ, कमर्शियल सेक्स बनने के बाद यह दंपती अब साथ नहीं रहना चाहता। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों की मुलाकात साल 2017 में बीपीओ ऑफिस के कैंटीन में हुई थी। दो साल बाद 2019 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने बेंगलुरु में किराए पर एक घर भी लिया। इस बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और 27 वर्षीय पति की नौकरी चली गई। पति ने नौकरी की तलाश शुरू की। इस दौरान महिला को अपने पति पर संदेह होने लगा। महिला को लगने लगा कि उसका पति उससे कुछ छिपा रहा है। वह घंटों अपने लैपटॉप और मोबाइल में व्यस्त रहता था। वह बार-बार घर से बाहर जाता था, वो कहाँ जाता था इसकी जानकारी वो पत्नी को नहीं देता था।

 शक होने के बाद महिला ने अपने भाई की मदद से पति का लैपटॉप खोला और उसमें उसे एक सीक्रेट फोल्डर मिला। इस फोल्डर में महिला को अपने पति की कुछ आपात्तिजनक तस्वीर मिली। उसके बाद उसे पता चला कि उसका पति जिगोला बन गया है और एक घंटे के लिए 3से 5 हजार रुपये लेता है। महिला के पति द्वारा इस बात को कबूलने की जानकारी काऊंसलर को दी गई। उस व्यक्ति ने कहा कि एक दोस्त ने इस काम का सुझाव दिया था।