Jayant Patil | 12 विधायकों की नियुक्ति में देरी करना आदर्श राज्यपाल को कितना मंजूर है : जयंत पाटिल

 
 
मुंबई, 16 जुलाई: (Jayant Patil) विधान परिषद् के 12 विधायकों की नियुक्ति को लेकर समय-समय पर राज्य सरकार ने राज्यपाल (Jayant Patil) को याद कराया है।  ऐसे में नियुक्ति में देरी करना सीनियर और आदर्श राज्यपाल को कितना मजूर है।  यह सवाल राष्ट्रवादी के प्रदेशाध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (Nationalist State President and Water Resources Minister Jayant Patil) ने पूछा  है।
सातारा में उनसे पत्रकारों ने 12 विधायकों की नियुक्ति को लेकर सवाल किया था।  इस दौरान जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि देश और राज्य में विधायकों की नियुक्ति रोकने का पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ था।  राज्य सरकार दवारा किसी चीज की सिफारिश किये जाने के बाद इतनी देरी से अब तक निर्णय नहीं हुआ है।  इतनी देरी क्यों की जा रही है ? यह सवाल जयंत पाटिल ने किया है।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से प्रक्रिया पूरी करके भेजा है।  लेकिन नियुक्तियों को राज्यपाल ने रोक रखा है। राज्य सरकार को जिस सिफारिश करने का अधिकार है उस अधिकार पर निर्णय नहीं लिए जाने से अधिकार का हनन नहीं है क्या ? यह सीधा सवाल जयंत पाटिल ने पूछा है।

 

Pune Crime | रवींद्र बर्हाटे के फरार होने के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल पुलिस ने की जब्त, बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी, बर्हाटे को आश्रय देनेवाला फरार

 

 गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुए एक आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) को आलंदी के सागर म्हस्के ने अपने घर पर आश्रय दिया था। बर्हाटे की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार है। (Pune Crime) पुलिस (Police) ने रविंद्र बर्हाटे के फरार होने के दौरान इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों को जब्त कर लिया है।

बर्हाटे की कस्टडी (custody) खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए बर्हाटे को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विशेष मकोका न्यायाधीश एस. आर नवान्दर (S. R Navandar) ने यह आदेश दिया।