आवली बुद्रुक में जवान ने की आत्महत्या

गुडाल : आवली बुद्रुक (ता. राधानगरी) में एक जवान बजरंग बलवंत चौगाले (उम्र 32) ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसने जहर खा कर अपनी जान दे दी। कुछ दिन पहले ही वो छुट्टी लेकर गांव आया था।

11 साल पहले बजरंग सेना में भर्ती हुआ था। उसने बेलगांव, असम और कोल्हापुर में अपनी सेवा प्रदान की थी। अभी वो असम में 109 बटालियन में थे। मंगलवार को कुशिरे गांव के मंदिर म्हसोबा मंदिर के पास जहर खा कर जान दे दी। जहर का सेवन करने के बाद गांव के एक दोस्त को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। कुशिरे के ग्रामीणो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसने आत्महत्या क्यो की इसका करण अभी तक किसी को समझ नहीं आया। वो अपने पीछे माता, पिता एक बहन का परिवार छोड़ गया है।