Jammu News | सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त ; दो अधिकारी शहीद

जम्मू : 21 सितंबर Jammu News | कश्मीर के उधमपुर जिले में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में दो जवान शहीद हो गए है। (Jammu News) शहीद होने वाले जवानों का नाम मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत है। नॉर्दन कमांड के लेफ्टिनेंट कर्नल वाय के जोशी ने दोनों अधिकारियों के शहीद होने की जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही कहा है कि उनके परिवार के दुःख की इस घड़ी में शामिल है।
जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने उधमपुर पाटनीटॉप परिसर के पास हेलीकाप्टर को गिरते देखा था। इसके बाद सेना के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सेना का हेलीकाप्टर जब इस क्षेत्र से गुजर रहा था तब मौसम ख़राब था। कुहासे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसके कारण हेलीकाप्टर की फाॅर्स लैंडिंग करनी पड़ी। लेकिन इस दौरान हेलीकाप्टर से कंट्रोल छूट गया और दुर्घटना हुई। दुर्घटना में जख्मी मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज बाद में शहीद हो गए।

Web Title : Jammu News | jammu-kashmir two soldiers martyred crash of an army helicopter

Crime News | महाराष्ट्र : बेगमपुर में ट्रक और फोर व्हीलर में भीषण दुर्घटना, सोलापुर के एक की मौत, दो जख्मी

Crime News | पहले पिलाया बियर, इसके बाद रॉड से हमला कर आखिर में मरने तक ट्रक के नीचे दबाए रखा

Actress Payal Ghosh | अभिनेत्री पायल घोष पर रॉड से हमला ; एसिड फेंकने का किया प्रयास