Jalgaon News : मॉर्निंग वॉक कर वापस आ रही 2 महिला को तेज स्पीड वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

जळगाव : ऑनलाइन टीम – मॉर्निंग वॉक कर वापस आ रही दो महिलाओं को एक चार पहिये वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना गुरुवार तड़के 5:30 के आसपास पाचोरा तालुका के महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय के पास घटी। मनीषा साहेबराव पाटील (50) और अनिता सहादु पाटील (48) मृतक के नाम है।

जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतना जोरदार था की एक महिला वाहन से 50 मीटर दूर जा गिरी तो वहीं दूसरी महिला सड़क के उस पार जा गिरी। फ़िलहाल पाचोरा पुलिस थाने के एपीआय राहुल मोरे, रामदास चौधरी मामले की जांच कर रहे है।