Jalgaon | जलगांव में ताश के पत्तों की तरह बिखड़ गई बिल्डिंग, वीडियो हुआ वायरल 

जलगांव (Jalgaon News), 21 सितंबर : जिले के पाचोरा शहर के वी पी रोड पर 3 मंजिली बिल्डिंग (Jalgaon) सोमवार की रात 10 बजे ताश के पत्तों की तरह बिखड़ गई. ।  बिल्डिंग गिरने की यह घटना (Jalgaon) मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई है।  इस वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।  बिल्डिंग गिरने के दौरान कुछ लोग बिल्डिंग के पास नज़र आ रहे है।

शहर में सोमवार की रात जोरदार बारिश (Heavy Rain) हो रही थी।  इस बारिश के कारण शहर के वी पी रोड (V P Road) के सरकारी गोदाम के पास पुरानी तीन मंजिली बिल्डिंग गिर गई।  बिल्डिंग के गिरने की स्थिति होने की वजह से नागरिकों ने पहले ही इस बिल्डिंग को खाली कर दिया था।  साथ ही इस सड़क को भी नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया था. इसलिए शुक्र है कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुए। केवल 18 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह यह बिल्डिंग बिखड़ गई।

इसके बाद परिसर में धूल फ़ैल गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।  देर रात तक इस बिल्डिंग के गिरने की चर्चा होती रही। इस बिल्डिंग के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

————————————————————————————————————————————————-

 

Maharashtra | केंद्र के जोर लगाने के बाद भी ठाकरे सरकार नहीं गिर रही इसलिए विरोधी दल का असली चेहरा सामने आया

मुंबई (Mumbai News), 21 सितंबर : Maharashtra | हसन मुश्रीफ (Hassan Mushrif) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के साथ चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) पर गंभीर आरोप लगाया है।  इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस  कर क़ानूनी लड़ाई क़ानूनी तरीके से लड़ने की सलाह देते हुए कहा था कि इसे कोल्हापुरी चप्पल की तरह नहीं लड़े।  कोल्हापुरी चप्पल (Maharashtra) दिखाना आसान होगा।  लेकिन ईडी (ED) का सामना करना कठिन है।  चंद्रकांत पाटिल के इस हमले का शिवसेना (Shiv sena) ने सामना के जरिये जवाब दिया है।

Kangana Ranaut | कोर्ट से विश्वास उठ गया ; जावेद अख्तर ने मांगा हफ्ता – कंगना रनौत