Jaipur News | बाप रे ! बर्गर को मुंह में लगाने के बाद युवक ने जो देखा उसके बाद उसे सीधे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा

जयपुर : 21 सितंबर Jaipur News | राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक रेस्टोरेंट में देर रात एक ग्राहक दवारा रेस्टोरेंट पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद काफी हंगामा हुआ। एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट में बर्गर का आर्डर दिया था। (Jaipur News) कुछ समय के बाद वेटर ने बर्गर लाकर दिया। ग्राहक ने बर्गर खाने की शुरुआत की तो उसे अलग तरह का अनुभव हुआ। इसके बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया।
इस ग्राहक को बर्गर में छोटा बिच्छू मिला। उसने रेस्टोरेंट मालिक से इसकी शिकायत की। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। अचानक से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने ग्राहक और उसके साथ आये लोगों से मारपीट शुरू कर दी। रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ के साथ हुए विवाद के बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया , फ़िलहाल ग्राहक का उपचार चल रहा है। इस ग्राहक ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ जवाहर सर्कल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है मामला ?
(Jaipur News) मिली जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी एयरपोर्ट में रहने वाला 22 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ 17 सितंबर को एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। उन्होंने दो बर्गर का आर्डर दिया। एक बर्गर दोस्त के लिए और एक बर्गर खुद के लिए। कागज़ में मोडकर रखे बर्गर को जब खोला गया तो उसमे कुछ अजीव चीज नज़र आया। बर्गर का दूसरा हिस्सा जब देखा तो उसमे काले रंग का कीड़ा नज़र आया। उसने मुंह में डाले गए निवाले को बाहर निकाल दिया। बर्गर के अंदर काले रंग का बिच्छू नज़र आया। इसके बाद यह पूरी घटना सामने आई।

Web Title : Jaipur News | Customer chewed half scorpion along burger restaurant jaipur

Pimpri News | 2 दिन में हत्या की 4 वारदातों से दहली उद्योगननगरी

Navi Mumbai | महाराष्ट्र : शव के टुकड़े कर फेंकने के मामले में मृत व्यक्ति के पत्नी के शामिल होने का पर्दाफाश

Mumbai Crime | महाराष्ट्र : कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी से किन्नर ने की मारपीट ; तीन गिरफ्तार