जामिया इलाके में जय श्रीराम के नारे लगा की हवाई फायरिंग, एक जख्मी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाली जा रही मार्च में गुरुवार दोपहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। एक सिरफिरे ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और गोली चला दी। गोली लगने से एक शख्स के घायल होने की खबर है। घायल शख्स छात्र बताया जा रहा है। गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। अचानक गोली चलने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने कहा, “युवक ने खुले में पहले पिस्तौल लहराई। उसके बाद गोली चला दी, वीडियो हमारे पास है। युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।”